फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Exam: बिहार से दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया साल्वर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Sat, 17 Feb 2024 04:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि शहर में एक साल्वर पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को हुई पुलिस आरक्षी भर्ती में एक साॅल्वर पकड़ा गया। वह बिहार के मुंगेर जिला से दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया था। पहली पॉली की परीक्षा का समय पूरा होने से दस मिनट पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

 

राज्य मुख्यालय से आई सूचना के अनुसार पुलिस ने साॅल्वर को शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि उसका नाम चंद्रभूषण पुत्र विनय सिंह है। उसका पता बिहार के मुंगेर जिले का कासिम बाजार है। हालांकि, पुलिस उसके बताए पते को तस्दीक करने में जुटी है।

 

वह देवरिया निवासी अजीत साहनी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उसने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के बाद रूपये के लेन देन करने का सौदा हुआ था, लेकिन वह पकड़ लिया गया। इस मामले में पुलिस असली आवेदक की तलाश कर रही है, जिसने फर्जी तरीके परीक्षा पास करने का सौदा किया था।

 

सीओ संजय रेड्डी ने बताया कि शहर में एक साल्वर पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें