एक युवती का हरियाणा के लड़के के साथ शादी कराने का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। हरनौठा क्षेत्र की एक महिला को मंगलवार को सलेमपुर पुलिस साथ ले गई। महिला की ओर से सलेमपुर थाना क्षेत्र की युवती का हरियाणा के एक लड़के के साथ शादी कराने का मामला सामने आया है, जो चर्चा में है।
दिन में करीब तीन बजे सलेमपुर कोतवाली के एसआई अनिल गोस्वामी मयफोर्स एक महिला के साथ बरहज पहुंचे। साथ आई महिला की निशानदेही पर पुलिस हरनौठा क्षेत्र की महिला को पूछताछ के लिए थाने लाई। लोगों के अनुसार पुलिस के साथ आई महिला की पुत्री की शादी दो माह पूर्व जयनगर मां विंध्यवासिनी पावन धाम मंदिर परिसर में हरियाणा के एक युवक के साथ हुई, जो अपने पति के साथ ससुराल में है। लेकिन किसी बात पर लड़की की मां ने सलेमपुर कोतवाली में महिला के खिलाफ तहरीर दी थी। एसआई अनिल गोस्वामी ने बताया कि युवती की शादी से संबंधित प्रकरण है। महिला को पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है।