महादेव प्रीमियर लीग के फाइनल में सलेमपुर, पथरदेवा की टीम सेमीफाइनल में
भटनी। ग्राम साहोपार के टोला महदेवा में चल रहे रात्रिकालीन महादेव प्रीमियर क्रिकेट मैच का तीसरा क्वार्टर फाइनल भटनी और सलेमपुर के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी भटनी की टीम निर्धारित सात ओवर में 33 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी सलेमपुर की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से भटनी को पराजित कर दिया। मैच का उद्धाटन अजय गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मैच के समापन के बाद चौथा क्वार्टर फाइनल मैच पथरदेवा व बीरसिंहपुर के बीच खेला गया, जिसमे पथरदेवा की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी और निर्धारित सात ओवर में 9 विकेट खोकर 42 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी बीरसिंहपुर की टीम निर्धारित ओवर में 2 विकेट खोकर 36 रन ही बना पाई और 6 रनसे पथरदेवा की टीम को विजय मिली। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच सलेमपुर व पथरदेवा के बीच खेला गया। टास जीत कर निर्धारित 7 ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरी पथरदेवा की टीम मात्र 29 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी सलेमपुर की टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मैच जीत कर फाइनल मे प्रवेश कर लिया। निर्णायक की भूमिका समीर सिंह व अरुण शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर अंशु सिंह, अर्जुन सिंह, नवनीत शर्मा, विपिन सिंह, किशन, महेश, सुशील सिंह, राजन सिंह, अमित गिरी, अखिलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।