फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर जिले की उम्मीद जगी

Tue, 22 Dec 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर को जिला बनाने की पंद्रह सालों से की जा रही मांग अब रंग लाने लगी है। जिलाधिकारी की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट एक उम्मीद के रूप में देखी जा रही है। फिलहाल डीएम की इस पहल से आंदोलनकारियों और लोगों में खुुशी का माहौल है।सलेमपुर को जिला बनाने की आवाज लंबे समय से उठ रही है। इसके लिए सलेमपुर, भाटपाररानी और बरहज को मिलाकर जिला बनाने की मांग की जा रही है। एमएलसी रामसुंदर दास ने सलेमपुर को जिला बनाने को लेकर पांच दिसंबर 2012 को विधान परिषद में नोटिस दी थी। सलेमपुर में नौ दिसंबर 2014 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है। सपा विधायक मनबोध प्रसाद ने मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया था। शासन ने परीक्षण के बाद उचित कार्रवाई करने को कहा। राजस्व परिषद की तरफ से डीएम अनिता श्रीवास्तव से आख्या मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें