फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारियों का रुका वेतन

Tue, 18 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने सोमवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

परिसर में अचानक अधिकारी को देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। एडीएम वित्त ने अनुपस्थित कर्मियों के एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत एडीएम प्रशासन नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्हें अचानक देख कर्मी अपने-अपने स्थान पर मुस्तैद हो गए। जांच में मौके से अधिशासी अधिकारी निरुपमा उपस्थित मिली, जबकि पांच कर्मचारी मौके से अनुपस्थित पाए गए। एडीएम प्रशासन ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिया है। कुछ कर्मचारी लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर चल रहे है। जिनका मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें