संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। नगर के मालवीय रोड निवासी सक्षम वर्मा ने आईआईटी जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा में फिजिक्स में सर्वाधिक 94.6 प्रतिशत के साथ ओवरऑल 84.3 प्रतिशत लाकर आईआईटी एडवांस के लिए नेशनल कट ऑफ पार करने में सफलता हासिल की है।
वह नगर के शिवम साइंस एकेडमी में इस वर्ष कक्षा 12वीं के छात्र रहे हैं। सक्षम ने सफलता का श्रेय अध्यापकों, स्कूल एवं माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि वह आईआईटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं और इसके लिए वह मेहनत भी कर रहे हैं।