पड़री बाजार। सलेमपुर ब्लॉक के कम्हरिया चौराहे पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को साहोपार व भरथुआ के बीच खेला गया। साहोपार की टीम ने भरथुआ को दो विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
भरथुआ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 108 रन बनाए। भरथुआ की तरफ से सचिन ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। जवाव में साहोपार की टीम ने भोला के धुआंधार 35 रनों की मदद से दो विकेट से मैच जीत लिया। भोला मैन ऑफ द मैच चुने गए। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भरथुआ के भीम यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मुन्नालाल गुप्ता व पुन्य प्रकाश पांडेय ने ट्राफी व साइकिल देकर सम्मानित किया। इस दौरान लक्ष्मण यादव, सत्यप्रकाश सिंह, अनिल पाल, विश्वजीत पाल, सूरज, अंकित गुप्ता,अभय, विवेक भीम शर्मा, संतोष पाल, गोलू कुमार, लालू कुमार आदि मौजूद रहे।