फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सहोदरा देवी एकेडमी ने मझौलीराज की टीम को हराकर बनाई अंकों में बढ़त

Sun, 04 Jun 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में मैन आफ द मैच बने आकाश यादव को किया गया पुरस्कृत।संवाद
विज्ञापन
देवरिया क्रिकेट लीग के चौथे चरण का दूसरा लीग मैच, आकाश बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में चल रहे देवरिया क्रिकेट लीग में शनिवार को सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर ने लायंस डेन एकेडमी मझौलीराज को 28 रन से हराकर अंकों में बढ़त बनाई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आकाश यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में लायंस डेन एकेडमी मझौलीराज के कप्तान उत्सव पांडेय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहोदरा देवी एकेडमी की टीम 29वें ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें आकाश यादव ने 26 गेंद पर 11 चौकों की मदद 52 रन और आशीष ने 36 रन का योगदान किया। विपक्षी टीम से गेंदबाजी करते हुए अभिनव ने सात ओवर में 31 रन देकर चार, रितिक ने सात ओवर में 28 रन देकर तीन, तथा सुबोध एवं अमरजीत ने क्रमश: एक-एक विकेट हासिल किया। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी की टीम 30वें ओवर में 123 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। अभिनंदन ने 44 गेंद पर दो चौके की मदद से 21, रितिक ने 20 तथा ओमजी मिश्रा ने 19 रन का योगदान दिया। मझौलीराज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिलीप ने सात ओवर में 41 रन पांच विकेट झटक कर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। इसके अलावा आकाश ने सात ओवर 14 रन देकर तीन तथा हर्षित एवं विजय ने क्रमश: एक-एक विकेट प्राप्त किए। मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर के आकाश यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौलीराज के डायरेक्टर फजल इमाम ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें