फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भगाई गई किशोरी प्रेमी के साथ जाने के लिए अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से थाने में चल रही है पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भगाई गई किशोरी अब अपने प्रेमी के साथ ही रहने पर अड़ी है। प्रेमी के मित्र के घर मिली किशोरी घर न जाकर सीधे कोतवाली पहुंच गई और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। पहले दिन मामला सुलझ नहीं सका तो वह शनिवार को कोतवाली जाकर प्रेमी को बुलाने की बात कहने लगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार भोर में अपने घर सो रही थी। इसी बीच उसका प्रेमी उसे भगा ले गया। सुबह परिजन किशोरी को घर पर न देख परेशान हो गए। इसकी सूचना जब कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने किशोरी को प्रेमी के दोस्त के घर से लाकर परिजनों को सौंप दिया। उधर किशोरी कोतवाली चली आई और प्रेमी के साथ ही जीने मरने की बात कहने लगी। शुक्रवार को पूरे दिन कोतवाली में किशोरी तथा उसके प्रेमी और दोनों के परिवार के लोगों में काफी देर तक पंचायत चली, लेकिन किशोरी नहीं मानी। शनिवार को पुन: किशोरी कोतवाली पहुंची और प्रेमी के घर जाने के लिए पुलिस से अपने बुलाने की बात कहने लगी। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें