फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवास बांटने की सूचना पर समर्थकों के साथ पहुंचे निर्दल प्रत्याशी, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंचनपुर। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कनकपुरा गांव में खुद को डूडा देवरिया का जेई बताकर आवास बांटे जाने की सूचना पर तरकुलवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। प्रत्याशी समर्थकों और ग्रामीणों ने आवास बांट रहे दोनों युवकों को पकड़ कर बैठा लिया। काफी देर बात कुछ लोगों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया।
नवसृजित तरकुलवा नगर पंचायत के कनकपुरा गांव में शनिवार की शाम को दो लोग पहुंच कर आवास आवंटन करने के लिए लाभार्थियों का जीओ टैग कर रहे थे। आरोप है कि वे लोग जीओ टैग के नाम पर लाभार्थियों से एक-एक हजार रुपए की वसूली कर रहे थे। किसी ने इसकी सूचना तरकुलवा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी को दे दी। वह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का हवाला देकर इसका विरोध करने लगे। देखते ही देखते बात बिगड़ गई।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों और प्रत्याशी के समर्थकों ने आवास आवंटन कर रहे दो लोगों को पकड़ कर बैठा लिया। पूछने पर दोनों ने खुद को डूडा देवरिया का जेई बताया। काफी देर बाद कुछ लोगों की मध्यस्थता के बाद ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया। इसकी चर्चा क्षेत्रीय लोगों की जुबान पर तैर रही है।
विज्ञापन

इस बाबत थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नही है। इस संबंध में डूडा देवरिया के परियोजना निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि परियोजना पहले से स्वीकृत है, जिसकी निर्वाचन आयोग से अनुमति भी मिल चुकी है। डूडा देवरिया के कर्मचारी जीओ टैग करने गए हुए थे, ताकी लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा जाए। एक हजार रुपये लेने के आरोप पर उनका कहना था कि इसकी कोई सूचना उन्हें नहीं है। इस तरह कि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें