सब जूनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चुनी गई मंडल की टीम
जनपद के पांच खिलाड़ी हुए चयनित, तीन से चार सितंबर तक वाराणसी में होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खेल निदेशालय एवं प्रदेश एथलेटिक्स संघ की ओर से तीन से चार सितंबर तक वाराणसी में सब जूनियर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें विभिन्न इवेंट में जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
जिला क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बुधवार को बताया कि सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों व प्रशिक्षक व मैनेजर को मिलाकर 30 सदस्यीय टीम चुनी गई है। इसमें जनपद के नकुल यादव 300 मीटर रेस, आदर्श कुमार सिंह लांग जंप, निशा साहनी लांग जंप, अंजली कुशवाहा 800 मीटर व कसक गुप्ता 300 मीटर रेस में प्रतिभाग करेंगी।
उन्होंने बताया कि मंडलीय टीम में गोरखपुर जनपद के 15, कुशीनगर के पांच, महराजगंज के तीन एवं देवरिया के पांच खिलाड़ी चुने गए हैं। देवरिया के ही पुष्पेंद्र कुमार आर्य को पुरुष एवं गोरखपुर की पारुल दूबे को महिला टीम का मैनेजर व प्रशिक्षक बनाया गया है।