खुखुंदू। मुसैला बुजुर्ग गांव निवासी युवक से नौकरी दिलाने का झांसा देकर 7.10 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मुसैला बुजुर्ग निवासी पप्पू कुमार के मुताबिक, बगल के गांव के एक शख्स ने 13 अगस्त 2023 को उनसे 2.90 लाख रुपये लिए थे। बाकी रकम नियुक्ति पत्र आने के बाद देने को कहा था। पांच सितंबर 2023 को अपने बड़े भाई का न ियुक्ति पत्र दिखाकर 4.20 लाख रुपये और ले लिए।
पप्पू का आरोप है कि आरोपी नियुक्ति पत्र जल्द आने का आश्वासन देकर टालता रहा। नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा।
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
वहीं, सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।