फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी के सामान के साथ दो को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी ही बने थे आरपीएफ सिपाही की मौत की वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। फरवरी माह में तेल चोरों को पकड़ने गए आरपीएफ सिपाही के मौत के मामले दो आरोपियों को आरपीएफ ने बुुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से गैलेन और पाइप बरामद किया है। घटना के दिन आरपीएफ अज्ञात चोरों के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

26 फरवरी को गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास तेल डिपो के यार्ड में तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए एक आरपीएफ जवान वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह (38) पुत्र तेज बहादुर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। आरपीएफ सिपाही चोर बैगन से तेल निकालते दिखाई दिया। इस पर सिपाही ने चोर को दौड़ा लिया। इसके बाद एक और चोर बैगन के ऊपर चढ़ कर पाइप लगाकर तेल चुराते नजर आया। यह देखकर सुधीर उसे पकड़ने के लिए बैगन पर चढ़े तो वह कूदकर फरार हो गया। बुधवार को आरपीएफ के निरीक्षक आस मोहम्मद साथ बैतालपुर यार्ड में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक लाइन के किनारे गैलन और पाइप लेकर बैठे थे। सुरक्षा कर्मियों को देख दोनों युवक भागने लगे। शक होने पर कांस्टेबिलों ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम कौशलेंद्र कुमार पाल निवासी बिशनपुरा थाना गौरी बाजार तथा दूसरे ने सोनू चौहान निवासी करायल शुक्ला थाना बरहज बताया। उनके पास से गैलन, पाइप व चोरी करने का सामान बरामद हुआ। चोरों ने पूछताछ में बताया गया कि 26 फरवरी को बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाले तेल वैगन से तेल चोरी कर रहे थे। इस दौरान उनका साथी बबलू चौरसिया निवासी बनकटिया थाना गौरी बाजार भी था। इसी बीच आरपीएफ के सिपाही सुधीर सिंह को आते देख हम लोग भाग गए। जब वह वैगन के ऊपर चढ़े तो करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें