फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोकसभा चुनाव के नामांकन को ले 9 और 10 रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 08 May 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नामांकन को ले 9 और 10 रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए देवरिया शहर में 09 मई और 10 मई को यातायात डायवर्जन रहेगा। 9 को भाजपा और 10 को कांग्रेस प्रयासी के नामांकन में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर की तरफ जाने वाले भारी और हल्के वाहन बैतालपुर से पाण्डेय चक से डुमरी से पड़री मल्ल, सोनूघाट होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। इसी तरह सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर से गोरखपुर की तरफ जाने वाले भारी और हल्के वाहन सोनूघाट से पड़री मल्ल से डुमरी से पाण्डेय चक से बैतालपुर होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे। यह जानकारी देते हुए नामांकन की सुरक्षा की कमान संभाले एएसपी दीपेंद्र नारायण चौधरी ने बताया कि प्रत्येक डायवर्जन पर पुलिस तैनात रहेगी, जो अनुपालन कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें