फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज में चर्चा में है देवी पंडाल में सजा इसरो के तर्ज पर बना रॉकेट

विज्ञापन
बरहज डाक खाना के सामने जायसवाल क्रिकेट क्लब की ओर से बनाए गए देवी पांडाल में आकर्षण में है इसरो
विज्ञापन
बरहज। थाना मार्ग स्थित पोस्ट आफिस के पास देवी पांडाल में नौ देवियों के साथ इसरो के तर्ज पर रॉकेट का मॉडल सजाया गया है, जो नगर में चर्चा में है। लोग देवी दर्शन के साथ बनाए गए रॉकेट की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जायसवाल क्रिकेट क्लब की ओर से डाक घर के पास प्रत्येक वर्ष दशहरा में मूर्ति की स्थापित किया जाता है। 1996 से क्लब के लोग प्रत्येक वर्ष मूर्तियों के साथ कुछ अलग मॉडल भी सजाते हैं। टीम के लोगों का कहना है कि इस बार चंद्रयान के सफल परीक्षण को पूरी दुनिया ने देखा है। जिसको लेकर मां भगवती के दर्शन के साथ इसरो के वैज्ञानिकों के हुनर को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है। क्लब में राजन जायसवाल, सोनू जायसवाल, हिमांशु, कुंदन, जितेंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें