फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोडवेज की बसों की हकीकत जानने के लिए असफर खुद करेंगे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की बसों की हकीकत जानने के लिए असफर खुद करेंगे यात्रा
विज्ञापन

देवरिया। रोडवेज बसों की चेकिंग और हालत ठीकठाक कागज में भेजने वाले अफसरों को अब हकीकत बतानी होगी। उनको प्रत्येक बुधवार को रोडवेज की एक बस में यात्रा करनी होगी और फोटो खींच कर आला अफसरों को भेजनी होगी। इसके लिए परिवहन निगम के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रोडवेज की बसों की सेहत की हकीकत जानने के लिए अफसर अब खुद बस की सवारी करेंगे। इसके लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हर बुधवार को यात्रा करेंगे। इसके साथ ही बसों की खामियों पर नजर रखेंगे। जिन जगहों पर कमियां मिलेंगी उसको सूचीबद्ध करेंगे। बसों की खराब सीटें, टूटे शीशे, उखड़े फर्श, पुराने टायर की फोटो खींचकर एमडी के ह्वाट्सएप ग्रुप पर भेजेंगे, जिसे तीन दिन के भीतर दूर किया जाएगा। ऐसा न करने पर मुख्यालय से जवाब तलब भी होगा। इस संबंध एआरएम ओपी ओझा ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को बसों में खुद सफर कर जानकारी ली जाएगी। मैंने इसकी शुरुआत कर दी है। फोटो भी एमडी के ह्वाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें