फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पकड़ी बाजार चौराहे पर पाटे गए सड़क के गड्ढे

विज्ञापन
पकड़ी बाजार चौराहे पर रविवार को पाटे गए सड़क के गड्ढे
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने सड़के के गड्ढों में डाला ईंट और मिट्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पकड़ी चौराहे पर सड़क के जलभराव में व्यापार मंडल की ओर से धान की रोपाई की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को पाटना शुरू कर दिया। चौराहे पर बने गड्ढों को समतल कर उसमें मिट्टी और ईंट डाली गई, हालांकि लोगों ने देवरिया से लेकर पकड़ी बाजार तक सड़क के मरम्मत की मांग की। व्यापार मंडल की ओर से सड़क पर जलभराव में धान की रोपाई की खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

देवरिया से पकड़ी बाजार तक सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की दुर्दशा को लेकर राजीनतिक दल से लेकर कई संगठनों के लोग आंदोलन भी कर चुके हैं, बावजूद इसके कोई ठोस पहल नहीं हुई। शनिवार को सड़क पर जमा पानी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन यादव के नेतृत्व में व्यापारियों ने धान की रोपाई की। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंच कर मुआयना किए। सड़क को जेसीबी से समतल करने के बाद उसमे मिट्टी और ईंट डालकर बराबर किया गया। चौराहे के व्यापारियों ने कहा कि बरसात में सड़क का गड्ढा पाटने पर राहत मिलेगी, लेकिन स्थाई निजात नहीं हुआ। देवरिया से लेकर पकड़ी बाजार तक पूरी सड़क में गड्ढे बने हैं। तीन विधान सभा क्षेत्र में सड़क का दायरा होने के बाद भी निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधि रुचि नहीं दिखा रहे। क्षेत्रवासी गोविंद निषाद, रामाश्रय यादव, संजय यादव, बालेश्वर यादव आदि ने देवरिया से लेकर पकड़ी बाजार तक सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें