फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क बदहाल, रेलवे स्टेशन जाना दुश्वार

Sun, 15 Dec 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की कई सड़कें लंबे समय से खराब हैं। उनकी मरम्मत के लिए नगर पालिका की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में सड़कें खराब हो गयी हैं। सड़कों की ऊपरी परत टूट जाने से नीचे रखी ईंट बाहर आ गयीं थी। अब ईंट भी गायब हो जाने से सड़कों पर गड्ढे बन गये हैं। सबसे दयनीय स्थिति मालवीय रोड पर बने कसया ओवरब्रिज की सर्विस रोड की है। जहां से लोग अपने वाहनों को लेकर सड़क पर चढ़ते हैं। इस सर्विस रोड की हालत इतनी खस्ता है कि आवागमन करने में लोगों को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। ओवरब्रिज के बगल बनाए गए सर्विस रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस सर्विस रोड के माध्यम से छोटे वाहन गुजरते हैं, जिससे यह गड्ढे धीरे-धीरे और भी बढ़ते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से यह सर्विस रोड बनाया गया है तभी से इसकी स्थिति ठीक नहीं है। जिससे एक दो बार गड्डों को भरने के बाद भी स्थिति खराब ही रही। मौजूदा समय में रेलवे स्टेशन जाने के लिए कई यात्री इस सर्विस रोड का इस्तेमाल करते है परंतु चंद कदम दूरी तय करने में उनके पसीने छूट जाते है। समस्या तब होती है जब दो वाहन दोनों तरफ से गुजरते हैं तो उस समय आवागमन में और भी समस्या खड़ी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी इस मार्ग से होकर स्टेशन जाने वाले यात्रियों को होती है। एक तो इस मार्ग पर बड़े वाहन नहीं गुजर पाते। टेंपो, ई-रिक्श या बाइक से जाने में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़क टूटी होने की वजह से वाहन धीरे-धीरे गुजरते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें