फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर हिरामन-जिगनी सड़क का निर्माण ठप, राहगीर परेशान

Mon, 19 Jun 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिगनी बाजार-रामपुर हिरामन मुख्य संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य बंद होने से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी भी समय से नहीं डाला जा रहा है। उड़ रहे धूल में राह चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर हिरामन से जिगनी बाजार मुख्य संपर्क मार्ग को स्थानीय विधायक सूर्य प्रताप शाही की पहल पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 5.600 किलोमीटर है। अनुमानित लागत 274.15 लाख रुपये है। कार्यदाई संस्था अधिशासी अभियंता, ग्राअभिवि प्रखंड देवरिया है। इसका निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ। 2023 तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है।
ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर रोलर चलवाकर छोड़ दिया है। कार्य काफी दिनों से बंद है। गिट्टियां उखड़ गई हैं। इस पर पानी का छिड़काव भी ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। उड़ रही धूल और गिट्टी पर राहगीरों को राह चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने इसे जल्द बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर रोलिंग कर छोड़ दिया है। गिट्टी उखड़ने से राह चलना कठिन हो गया है।
-शंभू नाथ यादव, रामपुर हिरामन

सड़क बनाने का कार्य ठेकेदार ने बंद कर दिया है। इससे मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसे जल्द बनवाया जाय।
-रामबहाल सिंह, जिगनी बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें