फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आरओ प्लांट और जलनिकासी पर खर्च होंगे 3.66 करोड़

Wed, 15 Mar 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दी जानकारी, लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर में आरओ प्लांट और जल निकासी पर 3.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें शुद्ध पेयजल के लिए 14 स्थानों पर आरओ प्लांट और जल निकासी के लिए सात स्थानों पर नाली निर्माण कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शुद्ध पेयजल और जल निकासी नगर की प्रमुख समस्याओं में थी। प्रयास से इससे निजात दिलाने की कोशिश की जा रही है। भटनी नगर पंचायत में हतवा पुराना, प्राइमरी पाठशाला, रेलवे कॉलोनी, नूरीगंज बाजार, इन्द्रानगर, केवड़ा, रामपुर खुरहुरिया, हरिकीर्तन मोहल्ला, गांधी चौक, ठाकुर जी कुटी, इशरी गुलजार टोला, तिवारी टोला, रामलीला मैदान और जलपा माता मंदिर पर 180 लाख रुपये की लागत से आरओ प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में 116 नं. रेलवे क्राॅसिंग से सुबोध तिवारी के मकान तक, वार्ड नं. 3 सदालत के मकान से मेन रोड, ताज के मकान से फयाज के मकान तक, 115 नम्बर रेलवे क्राॅसिंग से विजय मौर्य द्वार तक, रवि तिवारी के मकान से अनिल के मकान तक, रामचंद्र सैनी के मकान से सुरेंद्र की दुकान तक, बैजू यादव के मकान से विजय शंकर की दुकान तक 186 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि नगर की प्रमुख समस्या 115 नंबर रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज, जल निकासी, बस स्टेशन और शुद्ध पेयजल है। बस स्टेशन को छोड़कर सभी प्रमुख समस्या का निराकरण प्रक्रिया में है। जगह मिलने पर बस स्टेशन का भी निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें