फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के लिए तैनात किए गए आरओ, एआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव के लिए तैनात किए गए आरओ, एआरओ
विज्ञापन

20 जुलाई को नामांकन और चार अगस्त को होगा मतदान
एक ग्राम प्रधान, छह क्षेत्र पंचायत सदस्य व 110 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर होना है उप चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए पंद्रह निर्वाचन व पंद्रह सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। इसमें ग्राम प्रधान के एक, ग्राम पंचायत सदस्य के 110 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के छह पदों पर उपचुनाव होना है।
जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत उप चुनाव के लिए 20 जुलाई को नामांकन के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चार अगस्त को मतदान और पांच अगस्त को मतगणना होनी है। इसके लिए आरओ व एआरओ की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होने हैं उप चुनाव
विकास खंड देसही देवरिया की पुरौनी ग्राम पंचायत- ग्राम प्रधान महिला
क्षेत्र पंचायत सदस्य-
गौरी बाजार विकास खंड के वार्ड संख्या 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग
वार्ड संख्या 28 देवतहां अन्य पिछड़ा वर्ग
पथरदेवा- वार्ड 36 पकड़ी बाबू अनारक्षित
भलुअनी- वार्ड 92 परसिया ओझा- अनारक्षित
भागलपुर वार्ड 8 चकरा उपाध्याय अनुसूचित, 67 मठिया इंदौली अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
सदस्य ग्राम पंचायत-
विकास देवरिया सदर व भटनी में एक-एक, देसही देवरिया में 23, पथरदेवा व बैतालपुर में आठ-आठ, बनकटा में 33, बरहज व रामपुर कारखाना में दो-दो, भलुअनी व रुद्रपुर में छह-छह, भाटपाररानी में तीन, लार में दस, सलेमपुर में सदस्य के सात पदों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें