फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर बैठी महिला से रिक्शा चालक ने की छेड़खानी

Sat, 25 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। दरवाजे पर बैठी महिला से रिक्शा चालक ने छेड़खानी कर दी। इसका विरोध महिला ने किया तो चालक और उसके घरवालों ने मिलकर महिला की पिटाई कर घर में रखे सामान को भी तोड़ दिया। गांव वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित महिला ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन



खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बृहस्पतिवार की शाम अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय दरवाजे के सामने से गांव का एक युवक रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था।। महिला को देख अश्लील भाषा के साथ मजाक किया। महिला नहीं कुछ बोली तो उसके पास पहुंचकर छेड़खानी करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो रिक्शा चालक नाराज हो गया और धक्का देकर उसे गिरा दिया। इसकी जानकारी होने पर आरोपी के घर वाले लाठी डंडा लेकर पहुंचे और महिला की पिटाई कर दी। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने विवाद को शांत कराया। आरोप है कि अक्सर रिक्शा चालक गांव में कहीं भी महिला को देखता है तो अश्लील बातें बोलता है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें