फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोर पुलिस इकाई की हुई समीक्षा बैठक

Sat, 01 Feb 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में विशेष किशोर पुलिस इकाई एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई ने की। बैठक में जय प्रकाश तिवारी ने एजेंडा आधारित समीक्षा करते हुए जेजे एक्ट-2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, और केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (कारा) के माध्यम से बच्चों को गोद लिए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा संचालित किया जा रहा है। श्रीराम कृपाल, प्रभारी अधीक्षक, राजकीय बाल गृह (बालक), ने दत्तक ग्रहण से संबंधित विषयों और बच्चों के पुनर्वास व संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कारा के माध्यम से 18 वर्ष तक के बच्चों को गोद लिए जाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनपद में बाल विवाह रोकथाम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बाल विवाह की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे रोका जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें