फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समाधान दिवस में छाए रहे राजस्व और पुलिस के मामले

Sun, 16 Feb 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन इसमें कुल 48 मामले आए, जिसमें राजस्व के 16, पुलिस के 13, विकास के तीन व अन्य 16 मामले शामिल रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय व एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने शिकायतें सुनी। इसमें राजस्व के सात व अन्य दो मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष 39 मामलों को संबंधित विभाग को सौंपा गया। साथ ही समयसीमा के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी के देखरेख में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 33 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। भाटपाररानी संवाद के अनुसार 23 शिकायतें आईं, जिसमें राजस्व के मात्र चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। बरहज संवाद के अनुसार तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दिवस में पूरे दिन राजस्व और पुलिस के मामले छाए रहे। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण किया जा सका। एसडीएम अंगद यादव की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें