देवरिया। शहर में रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल और मेला देखने आई पांच वर्षीय अनन्या परिजन से बिछड़ गई। बाद में पुलिस ने उसे परिजन को सौंप दिया।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, सदर कोतवाली की महिला पुलिस टीम ने बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजन की तलाश शुरू की। पहचान और सत्यापन के बाद उसे गरुलपार निवासी पिता अनिल जायसवाल को सौंप दिया। पुलिस ने भीड़भाड़ में बच्चों का ध्यान रखने की अपील की। परिजन लापता हुई बच्ची काे पाकर खुश हुए और पुलिस को बधाई दी। संवाद