फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Wed, 01 Nov 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान जहां सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया वहीं इंदिरा गांधी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में भारत रत्न सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह पटेल तथा नरसिंह अज्ञानी, बांका सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके आदर्शों पर आज की पीढ़ी को चलने के लिए आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता की शपथ दिलाई।
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्रीय अखंडता के स्वरूप का वर्णन जितना भी किया जाए कम है। उन्होंने उपहार स्वरूप भुजौली कॉलोनी स्थित एक पार्क को सरदार पटेल राष्ट्रीय ओपन पार्क के रूप में देने की पेशकश की। कहा कि अगली बार से सरदार पटेल की जयंती वहीं मनाई जाएगी। अध्यक्षता भाजपा कुर्मी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पटेल तथा संचालन भाजपा के नेता विजय पटेल ने किया। इस दौरान बसपा के छेदी सिंह अकेला, परमेश्वर पटेल, अरविंद, संतोष गुप्ता, साहिल, रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें