फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता : केंद्रीय राज्य मंत्री

विज्ञापन
टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम हाल में रोजगार सेवकों के मंडलीय सम्मेलन को राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सं - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
रोजगार सेवकों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता : केंद्रीय राज्य मंत्री
विज्ञापन

देवरिया। ग्राम रोजगार सेवकों के मंडलीय सम्मेलन में शुक्रवार को नशा मुक्त समाज के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने जनसमूह को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों के साथ सरकार खड़ी है। उनकी हर समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों के हक के लिए संगठन अनवरत प्रयास करता रहा है। सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों के पक्ष में विभिन्न घोषणाएं की हैं, शीघ्र ही उसे लागू कराया जाएगा। अतिथियों को कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार मिश्र ने अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सुरेंद्र चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी, लार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, अखिलेंद्र शाही, अरुण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें