फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केंद्रों में विसंगतियों को दूर करने के लिए दो दिन का समय

Sun, 17 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा : जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन



देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बने 177 केंद्रों पर आई आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग व सभी एसडीएम की बैठक हुई। इसमें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर जो भी विसंगतियां हैं, उसे दूर कर लिया जाए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों के अंतिम निर्धारण की प्रक्रिया जनपद स्तर पर चल रही है। अगले वर्ष होने वाली इस परीक्षा में जिले में कुल 1,29175 जिसमें हाईस्कूल में 65120 एवं इंटर में 64055 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। केंद्रों के संबंध में 30 नवंबर तक कुल 346 आपत्तियों के सत्यापन की प्रक्रिया पिछले 15 दिनों से तहसीलवार एसडीएम की देखरेख में चल रही थी। शुक्रवार की देर शाम तक चली बैठक में जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने केंद्रों के आपत्तियों के संबंध में अधिकारियों को दो दिन का और समय देते हुए जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रों का अंतिम निर्धारण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित अधिकारियों को दो दिन का और समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें