देवरिया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बृहस्पतिवार को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया बद्री विशाल पांडेय की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक की। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया बद्री विशाल पांडेय ने 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। संवाद