लार रोड। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स के घर से रेस्क्यू टीम ने एक रसेल वाइपर पकड़ा।
क्षेत्र के महलिया गांव निवासी बृजेश त्रिपाठी के घर अजगर जैसा सांप देख लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेस्क्यू टीम घंटों मशक्कत के बाद रसेल वाइपर को पकड़ लिया। सांप को पकड़ने वाले पवन ने बताया कि यह सांप काफी खतरनाक, बेहद फुर्तीला और हमलावर होता है। संवाद