सलेमपुर। भटनी विकास खंड के रायबारी के ग्राम प्रधान और मजदूर मुख्यमंत्री से मनरेगा मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित मजदूर व ग्राम प्रधान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी, सीडीओ व बीडीओ को पत्र भेज समस्या का समाधान कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें पीड़ितों ने बताया कि गांव में मनरेगा से चार चकरोड का काम हुआ है। जिसको जिम्मेदार अधिकारी मस्टररोल पर शून्य दिखा रहे हैं। ऐसे में काम करने के बाद मजदूर अपने श्रम की मजदूरी के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रहे हैं। शिकायत मिलने पर बीडीओ ने जांच कराकर समस्या समाधान करने का भरोसा दिया है। संवाद