फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक के तटबंध की मरम्मत शुरू

Sun, 19 Apr 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी के कटान और बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध निर्माण परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए पिछले दिनों दो करोड़ 66 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित छोटी गंडक नदी का पूर्वी किनारा कुशीनगर जिले में पड़ता है जबकि नदी का पश्चिमी किनारा देवरिया जिले में है। हेतिमपुर से मठिया तक नदी की धारा पश्चिमी तट की तरफ तिरछी हो गई है। इस किनारे पर बसे लोगों के घर और खेतों को कटान और बाढ़ से बचाव के लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड डिवीजन ने 2 करोड़, 66 लाख रुपये की परियोजना को पिछले माह प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

नगर पंचायत हेतिमपुर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तटबंध के मरम्मत से बाढ़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें