फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्युत उपकेंद्र के स्विच यार्ड का नवीनीकरण शुरू

Wed, 05 Nov 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट पर लगे ट्रांसफार्मर के स्विच यार्ड के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। जिससे उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित है, लेकिन इस कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। बिजली आपूर्ति में नियमितता आएगी। 33/11 केवी बघौचघाट बिजली घर के उपभोक्ता पिछले काफी समय से लो-वोल्टेज, अनियमित कटौती से जूझ रहे थे। जिसके चलते बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफार्मर के स्विच यार्ड सहित विभिन्न उपकरणों को बदलने एवं नवीनीकरण का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें