रोडवेज में बस में चढ़ने के लिए जेद्दोजेहद करते यात्री
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सर्वर में खराबी आने से शुक्रवार काे काम ठप रहा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीज परेशान रहे, जबकि बिलिंग काउंटर पर लंबी कतार रही। मरीजों व तीमारदारों को देर तक इंतजार करना पड़ा। मरीजों ने हो-हल्ला भी किया। करीब आधे घंटे तक काम बाधित रहा। सर्वर दुरुस्त होने पर कर्मियों व मरीजाें ने राहत की सांस ली। मौसम सुबह से खराब था। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मेडिकल कॉलेज में मरीज इलाज कराने पहुंचेे। हालांकि, अन्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या कम रही। करीब 13 सौ मरीजो ने रजिस्ट्रेशन कराया। सुबह आठ बजे रजिस्ट्रेशन व बिलिंग काउंटर खुला। कर्मचारी कार्य में जुट गए। धीरे-धीरे मरीज बढ़ने लगे। इसी बीच करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक सर्वर में खराबी आ गई, जिससे रजिस्ट्रेशन और बिलिंग का काम रुक गया, लेकिन जल्दी ठीक हो गया, लेकिन धीमा चल रहा था। सीएमओ डाॅ. एचके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर के सर्वर में कुछ खराबी आई थी, जिसे जल्द ठीक कर लिया गया। सभी मरीजों को इलाज, दवा, जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। संवाद