फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यूआरसी पोर्टल पर कराएं पंजीयन, मिलेंगे कई प्रकार के लाभ

Thu, 01 Jun 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने किया यूआरसी पोर्टल का शुभारंभ, 15 तक हो सकेगा पंजीयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला उद्योग विभाग की ओर से शुरू किए गए यूआरसी पोर्टल का शुभारंभ बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने विकास भवन के गांधी सभागार में किया। इस दौरान मौजूद उद्यमियों को पोर्टल पर पंजीयन व इसके फायदे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने योजना में प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति के लिए उपायुक्त उद्योग को कार्ययोजना बनाने, जीएसटी, श्रम विभाग, खाद्य प्रसंस्करण, कारखाना अधिनियम, खाद्य सुरक्षा, ईंट भट्ठा संघ, एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह व अन्य को सम्मिलित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि या तो स्वयं इस पोर्टल पर पंजीयन करा लें या उद्योग कार्यालय से संपर्क कर पंजीयन कराते हुए शासन स्तर पर दिए जाने वाले लाभ पांच लाख तक की दुर्घटना बीमा योजना, विद्युत दर में छूट, टेंडर भरते समय ईएमडी की छूट व ऋण प्राप्त करते समय बैंकों में वरीयता का लाभ इस पंजीयन के माध्यम से लेना सुनिश्चित करें। अभी तक पोर्टल पर 51 इकाइयों ने पंजीयन कराए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय हस्तशिल्पियों, ओडीओपी उद्यमी व विभिन्न उद्यमों से संबंधित लाभार्थियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें