कर्मचारी नेताओं ने चुनाव के तीसरे चरण में पोलिंग पार्टियों को पहले और दूसरे मतदान से कम भत्ता दिए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चतुर्थ चरण के चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में चुनाव में लगे कर्मचारियों को दिए जाने वाले भत्ता पर चर्चा की गई। अध्यक्ष शांति स्वरूप तिवारी ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में पीठासीन अधिकारी को 1550, प्रथम मतदान अधिकारी को 1150, द्वितीय मतदान अधिकारी को 900 रुपए और तृतीय मतदान अधिकारी को 600 रुपए का भुगतान किया गया। लेकिन तृतीय चरण में पीठासीन अधिकारी को 850, प्रथम और द्वितीय मतदान अधिकारी को 650-650 रुपए, तृतीय मतदान अधिकारी को 400 रुपये दिया जा रहा है। इसके चलते प्रत्येक बूथ पर 1700 रुपये की कटौती की गई है। यदि शेष रकम का कोषागार से भुगतान नहीं हुआ तो चतुर्थ चरण का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान रामायण राय, सुनील सिंह, के कुमार, शौकत अली, योगेंद्र तिवारी, वृद्घिचंद्र आदि मौजूद रहे।