फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद, बीज की दुकानों पर छापा

Tue, 08 Dec 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला हिंदी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिलाधिकारी के आदेश पर जिले के सभी थोक और फुटकर खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। प्रशासन ने गड़बड़ी मिलने पर आठ दुकानों के  लाइसेंस को निलंबित कर दिया। लाइसेंस नहीं दिखाने पर एक दुकान सीज कर दी गई। प्रशासन इस अभियान को तीन दिन तक चलाएगा। शासन ने जिला प्रशासन को खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी करने का निर्देश दिया था जिसके तहत डीएम अनिता श्रीवास्तव ने सभी एसडीएम, उप निदेशक कृषि डॉ. अशोक तिवारी, जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी अर्जुन कुशवाहा समेत कई अधिकारियों की टीम गठित की। इन अधिकारियों ने 120 दुकानों पर छापेमारी की जिसमें खाद के 67 और गेहूं -बीज के आठ नमूने लिए गए।12 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। आठ दुकानें निलंबित कर दी गई। इसमें प्रियांशु खाद भंडार पथरदेवा, हरिवंश खाद भंडार बघौचघाट, सिंह खाद भंडार बघौचघाट, गुरुदेव खाद भंडार बालेपुर तरकुलवा, नवीन खाद भंडार टेकुआ, पीसीएफ टेकुआ, आईएफडीसी फुलवरिया करन, यादव खाद भंडार लक्ष्मीपुर, शिव शक्ति एग्रो केयर फुलवरिया शामिल है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कई दुकानों पर खाद बीज का दाम अधिक लेने की पुष्टि हुई। इसके अलावा शुद्घता के लिए खाद के नमूने लिए गए। रसीद, स्टाक बोर्ड, वितरण रजिस्टर, कैशमेमो की जांच की गई। कई जगहों पर गड़बड़ी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें