फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच के खिलाफ बलवा, मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा

Mon, 29 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर मारने-पीटने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। छेड़खानी का विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों को घर में घुस कर मारने-पीटने के मामले में तरकुलवा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 मई की देर रात खेत से लौट रही महिला को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने आपबीती परिजनों से बताई। परिजन आरोपियों के घर पूछताछ के लिए गए तो आरोपी उल्टे उन्हें दौड़ा लिए। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर समान तोड़ डाला। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार देर रात थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज कराने के लिए धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर के समझाने के बाद परिजन घर लौटे। जहां रविवार सुबह वादिनी शाहिदा खातून पत्नी मुनीर की तहरीर पर वृंदावन गांव के राकेश कुमार, हरिनारायण, सुराजी, भीम सिंह, अनिल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें