फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मंत्री पद पर दोबारा होगा चुनाव

Wed, 15 May 2024 04:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नए चुनाव अधिकारी कराएंगे चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में मतगणना के 14 दिन बाद मंगलवार को एल्डर्स कमेटी ने दोबारा चुनाव कराने का निर्णय लिया है। चुनाव अधिकारी द्वारा एल्डर्स कमेटी को भेजी गई रिपोर्ट पर एल्डर्स कमेटी ने बैठक कर चुनाव अधिकारी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नए चुनाव अधिकारी को नियुक्त कर दिया है। नए चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र राव व नितेंद्र नाथ त्रिपाठी को एक सप्ताह में मंत्री पद पर दोबारा चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव 30 अप्रैल को दीवानी न्यायालय स्थित संघ भवन में हुआ था। मतगणना भी उसी दिन देर रात तक चली थी। सभी पदों पर परिणाम घोषित कर दिए गए, लेकिन मंत्री पद पर विवाद होने के कारण परिणाम रोक दिया गया। काफी विचार-विमर्श के बाद चुनाव अधिकारी ने पुनर्मतगणना कराने का आदेश दिया था, लेकिन मतगणना नहीं हो सकी। चुनाव अधिकारी ने मंत्री पद का चुनाव निरस्त करने की संस्तुति कर एल्डर्स कमेटी को भेज दिया । एल्डर्स कमेटी ने मतगणना के 14 दिन बाद भी निर्णय नहीं लेने पर अधिवक्ताओं के बीच मंत्री पद को लेकर चर्चा जोरों पर थी। ऑल इंडिया बार कौंसिल को चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मतगणना चुनाव निरस्त करने का आधार नहीं हो सकता । चुनाव का नोटिफिकेशन ही निरस्त होता है, जिससे पूरा चुनाव प्रभावित हो जाएगा । यदि मतगणना में मंत्री पद का प्रत्याशी बराबर-बराबर मत पाता है तो उस स्थिति में हेड-टेल का सिद्धांत लागू होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें