फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंट भट्टे पर छापा मारकर कच्ची शराब बरामद की

Sun, 13 Aug 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर हो रहे कच्ची शराब के धंधे की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर कच्ची शराब के साथ दो महिलाओं को पकड़ा। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गाढ़ा स्थित ईंट भट्ठे पर कच्ची शराब बनाने व बेचने की शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भट्ठे पर छापा मारकर दो महिलाओं को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने सरिता उरांव व कमलावती देवी निवासी सलगौ नवादी थाना कुडु जनपद लोहरदंगा झारखंड का चालान कर दिया। इंस्पेक्टर मुकेश मिश्रा ने बताया कि शराब के साथ पकड़ी गई महिलाओं का चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें