फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रावण के पुतले का दहन, गूंजे श्रीराम के जयकारे

Wed, 08 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देसही देवरिया के पकड़ी वीरभद्र में रावण दहन में जुटी भीड़
विज्ञापन
देसही देवरिया। क्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव स्थित मां काली के स्थान पर मंगलवार को मेला लगा। इस दौरान रावण के पुतले का दहन होते ही लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। पकड़ी वीरभद्र गांव स्थित मां काली स्थान पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला लगा। इस दौरान रामलीला का मंचान किया गया। रावण ने मां सीता का हरण किया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने रावण को समझाने की कोशिश की, मगर अहंकार में पूरी तरह अधर्म को आत्मसात कर चुका रावण नहीं माना। राम ने निर्णायक युद्ध में रावण का वध किया। रावण का पुतला दहन होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जोरदार जयघोष किया। इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी मौके पर मुस्तैद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें