फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साइकिल रेस में रौनक और अंजू ने बाजी मारी

Tue, 09 Dec 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। रामपुरगढ़ में चल रहे तीसरे वार्षिक खेलकूद सप्ताह का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह में भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र प्रताप राव ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। स्कूल-कॉलेजों में इस तरह के खेलों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास के साथ ही नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। भाजपा सरकार सांसद, विधायक खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सप्ताह अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता में नितेश यादव ने बाजी मारी। श्रेयांश चौहान दूसरे और विपिन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। साइकिल रेस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में रौनक सिंह पहले, अभय जायसवाल दूसरे तथा आदित्य कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अंजू सिंह को पहला, लक्ष्मीना को दूसरा व रंजीता चौहान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अन्य खेलों के भी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया गया। इससे पूर्व प्रबंधक राजीव कुमार राव तथा संरक्षक शशिकांत राव ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देखकर सम्मानित किया। संचालन दुर्गेश तिवारी ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अवधेश गुप्ता, शिक्षक गोविंद चौहान, दुर्गेश तिवारी, सत्यदेव कुमार, हरि पटेल, मन्नू राव, कैलाशपति, सोनू सिंह, अभिषेक राम, अखंड राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें