फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पत्नी को मृत दर्शाकर भाई के नाम करा दी राशन की दुकान

Fri, 27 Oct 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। भरहेचौरा गांव में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पति ने पत्नी को मृत बताकर राशन की दुकान अपने भाई के नाम करा ली है। जानकारी पर पत्नी ने जब पति से इसका कारण पूछा तो उसने जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को पति व उसके भाई पर धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन

भटनी के भरहेचौरा गांव में माधुरी देवी राशन की दुकान चलाती थीं। जबकि पति राजेश साहनी विदेश में रहता था। छह महीने पूर्व राजेश विदेश से कमाकर घर लौटा। इसी दौरान उसने गोपनीय ढंग से माधुरी को कागज में मृत दिखाकर राशन की दुकान अपने भाई दिनेश साहनी के नाम करा दिया। पीड़िता ने जिलाधिकारी को दी शिकायती पत्र में बताया कि राशन की दुकान चयन में गांव में सबको जानकारी दी जाती है। इसके बाद सार्वजनिक जगह पर ग्रामीणों के बीच अधिकारियों के मौजूदगी में दुकान का चयन होता है, लेकिन आरोपी कुछ जिम्मेदारों से सांठगांठ कर बिना किसी को बताए दुकान का चयन कर लिया। इसके साथ ही मौजूदा कोटेदार को कागज में मृत घोषित करा दिया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने इसकी जांच एसडीएम सलेमपुर को दी। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी राजेश साहनी व दिनेश साहनी पर धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें