देवरिया। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को पाक कला में कौशल दिखाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए 14 मार्च को बीआरसी सदर परिसर में सुबह नौ बजे से रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने शुक्रवार को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्णायक समिति का निर्धारण करते हुए 14 मार्च को यह प्रतियोगिता ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया सदर में होगी। इसके आयोजन व पुरस्कार वितरण की अनुमति प्रदान कर दी गई है।
संबंधित कर्मचारियों व बीईओ को इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। विभिन्न ब्लॉकों के बीईओ अपने यहां की रसाेइयों को इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। संवाद