संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव में दस नवंबर रात में युवक ने अपने ही गांव की एक किशोरी को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि किशोरी जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो युवक शादी करने से कतराने लगा। इस पर किशोरी ने घटना की पूरी सच्चाई अपने परिजनों को बता दी। परिजनों ने कई दिन पूर्व थाने पहुंच कर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। इसके बावजूद भी अभी तक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अब आरोपित किशोरी के परिजनों को धमकी दे रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।