फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उड़ीसा की महिला को बंधक बनाकर पिटाई करने वाले पर दुष्कर्म का केस

Tue, 30 May 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
30 लाख के जेवर और दो लाख नकदी हुआ था बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के एक युवक की फेसबुक के जरिए उड़ीसा की एक महिला से दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसके पास पहुंचा और उसे अपने साथ लेकर चला आया। महिला के परिजन उसे ढूंढते हुए सोमवार को युवक के घर पहुंच गए। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर बंधक बना कर पिटाई करने और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी विकास मणि की फेसबुक के जरिए उड़ीसा के तल्चर निवासी एक महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच आए दिन मोबाइल से घंटों बातचीत होती रही। विकास मणि 24 मई को अपने निजी साधन से महिला के घर के पास पहुंच गए और उसे यहां लेकर चले आए। दो बच्चों की मां के गायब होने के बाद उसके बेटे उसकी तलाश में जुट गए। उसके पुत्र ने उड़ीसा के अंगुल जनपद के तल्चर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद परिजन मोबाइल काल डिटेल के जरिए पता लगाने लगे। इस पर पता चला कि महिला की लंबी वार्ता विकास मणि से हो रही है। सोमवार को वह देवरिया पहुंच गए और विकास मणि के घर चले गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को विश्वरंजन की तहरीर पर आरोपी विकास मणि त्रिपाठी निवासी रामनाथ देवरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि बंधक बनाकर पिटाई करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर धारा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें