फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेप के आरोपी तहसीलदार का चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवती का गर्भपात कराने में सहयोग का आरोप
विज्ञापन


तहसीलदार को नहीं पकड़ पाई पुलिस, कोर्ट से लिया अरेस्ट स्टे
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। रेप के आरोपी तहसीलदार के चालक को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। तहसीलदार के चालक पर युवती का गर्भपात कराने में सहयोग करने का आरोप है। वहीं तहसीलदार को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई और उसने गिरफ्तारी के मामले में प्रयागराज न्यायालय से अरेस्ट स्टे ले लिया है। तहसीलदार निलंबित चल रहा है। वह निलंबन अवधि के दौरान अपर आयुक्त कायार्लय गोरखपुर संबद्ध है।
विज्ञापन

एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी भाजपा नेत्री की तहरीर पर पुलिस ने रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज के खिलाफ रेप, गर्भपात कराने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। युवती ने तहसीलदार पर शादी का झांसा देकर रेप करने और गर्भवती होने के बाद दबाव डाल कर गर्भपात करने का आरोप लगाया। डीएम से शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की। मामले में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने तहसीलदार को निंलबित कर दिया। पुलिस तहसीलदार के गिरफ्तारी का प्रयास की, लेकिन सफलता नहीं मिली। तहसीलदार ने पुलिस को चकमा देकर प्रयागराज उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया। मामले की विवेचना में पुलिस को रेप पीड़िता का गर्भपात कराने में तहसीलदार के चालक की संलिप्तता मिली। प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि विवेचना में रेप के आरोपी तहसीलदार अभय राज के निजी चालक हरिशंकर कुशवाहा निवासी फतेहपुर कोइरी टोला को बैरियाघाट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जांच में पीड़िता के बयान के आधार पर चालक की संलिप्तता मिली है। पुलिस ने उसे न्यायालय में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें