फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म का आरोपी चकमा देकर जेल से भागा, अब इन पर गिर सकती है गाज

Fri, 30 Dec 2022 01:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

रामपुर कारखाना पुलिस ने बरईपार गांव जाकर जानकारी जुटाई, लेकिन अमन के बारे में सुराग नहीं मिला। प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुलाकातियों के साथ छिपकर बंदी चला गया है। लापरवाही पर तीन बंदी रक्षकों अजय, शशिकांत और नजीम को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी करते हुए दुष्कर्म का आरोपी बृहस्पतिवार को जिला जेल से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी जेल प्रशासन को गणना के दौरान हुई। लापरवाही पर जेल अधीक्षक ने तीन बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरईपार का रहने वाला अमन पांडेय 16 दिसंबर से जेल में बंद था। पुलिस ने उसे नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार की दोपहर में कुछ लोग जेल में उससे मिलने आए थे। इस वजह से जेल प्रशासन उसे मुलाकात स्थल पर ले गया था। करीब आधे घंटे तक मुलाकात चली। उसके बाद वह मुलाकात करने आए लोगों के साथ चला गया। सभी मुलाकातियों के चले जाने के बाद शाम को जब कैदियों और बंदियों की गणना शुरू हुई तो अमन नहीं मिला।

जेल की सभी बैरकों, शौचालय आदि जगहों पर तलाश की गई। कुछ पता न चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी। रामपुर कारखाना पुलिस ने बरईपार गांव जाकर जानकारी जुटाई, लेकिन अमन के बारे में सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि मुलाकातियों के साथ छिपकर बंदी चला गया है। लापरवाही पर तीन बंदी रक्षकों अजय, शशिकांत और नजीम को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें