भाटपार रानी रेलवे स्टेशन के बेलपार रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर खराब होने के कारण जाम में फंसे लोग।स?
- फोटो : DEORIA
रेलवे ढाले का बैरियर खराब होने से घंटों जाम में फंसे लोग
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन के बेलपार रेलवे ढाला का बैरियर बृहस्पतिवार को खराब हो गया। ढाले का बैरियर नीचे गिर गया था लेकिन ऊपर नहीं उठ पा रहा था। इससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। ढाले पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो पहिया वाहन, साइकिल व पैदल वाले लोग तो किसी तरह से निकल जा रहे थे, लेकिन चार पहिया वाहनों को दो किलोमीटर घूमकर विशुनपुरा रेलवे ढाले से होकर आना-जाना पड़ा। घंटों बाद रेलवे तकनीशियनों के आने के बाद बैरियर ठीक हो सका। तब वाहनों का आवागमन आरंभ हुआ। स्टेशन अधीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ देर तक रेलवे ढाला बंद रहा। ठीक होने के बाद आवागमन शुरू है। संवाद