फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिरों-घरों में हुआ भजन-कीर्तन और हवन-पूजन

Thu, 18 Apr 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में बुधवार को चैत्र रामनवमी के दिन धूमधाम से प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन करने के साथ लोगों ने हवन-पूजन किया।
बरहज के आजाद नगर दक्षिणी स्थित साकेत बिहारी मंगर शाह सोना मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। जहां महिला-पुरुषों ने पूजा-अर्चना की। दूसरी ओर गड़ेर के बारीपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में उत्तराधिकारी गोपालदास के नेतृत्व में विशेष पूजा की गई। यहां रामलला का दुग्ध, दही, शहद, गंगाजल आदि से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भलुअनी, पैना, सोनाड़ी, वीरपुर मिश्र, देवपार, कपरवार, करुअना, मगहरा, बरांव आदि जगहों के देवालयों पर भजन-कीर्तन और हवन-पूजन किया गया। मौके पर शिवसहाय बरनवाल, रामधनी गोंड़, जयप्रकाश जायसवाल, विवेक कुमार गुप्त, संजय जायसवाल, तारकेश्वर वर्मा, राजेश वर्मा, विकास जायसवाल, मयूर मद्धेशिया, गीता देवी, मोनी जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें